MP के पूर्व CM बाबूलाल गौर की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती
8/8/2019 10:12:40 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता बाबूलाल गौर की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है। उन्हें बुधवार शाम को भोपाल के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरी जांच में गौर के फेफड़ों में इन्फेक्शन होना बताया है। बाबूलाल गौर को फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है।यहां अगले 48 घंटे तक बाबूलाल गौर ऑब्जर्वेशन पर रहेंगे।
बाबूलाल गौर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पाते ही बीजेपी के कई नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में बाबूलाल गौर की पुत्रवधू और भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट से विधायक कृष्णा गौर भी मौजूद हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल ग़ौर के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 7, 2019
उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करे।
यही कामना।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बाबूलाल गौर के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया, 'पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें। यही कामना।'
पूर्व मुख्यमंत्री, आदरणीय बाबूलाल ग़ौर के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 7, 2019
ईश्वर से शीघ्र उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में लिखा, 'पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। ईश्वर से शीघ्र उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'