नहीं रहे MP के पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह बुंदेला, BJP में शोक की लहर

2/4/2019 9:20:02 AM

भोपाल: भाजपा के दिग्गज नेता जितेंद्र सिंह बुंदेला का रविवार शाम निधन हो गया है। बुंदेला के निधन की खबर लगते ही छतरपुर सहित पूरे मप्र में शोक की लहर है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली में भर्ती थे। सोमवार को दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। बुंदेला मप्र की खजुराहो लोकसभा से सांसद रह चुके हैं।अपने कार्यकाल के दौरान वह काफी लोकप्रिय रहे।
 


विधायक से सांसद तक का सफर
मिली जानकारी के अनुसा खजुराहो से सांसद रहे जितेंद्र सिंह बुंदेला का जन्म सतना जिले में 22 सितंबर 1958 को हुआ था। छतरपुर में सागर रोड पर उनका निवास है। इसके अलावा अन्य शहरों में उनके घर है। जितेंद्र सिंह बुंदेला ने एमए एलएलबी तक शिक्षा छरतपुर कॉलेज से प्राप्त की थी। वह 2003 से 2008 तक विधायक रहे। 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए खजुराहो सीट से सांसद चुने गए थे। इस दौरान वह मानव संसाधन विकास समिति के सदस्य भी रहे। 

 

 

suman

This news is suman