पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह ने 'विजन रोड मैप 2020-25' का किया विमोचन

12/17/2019 4:04:52 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर मिंटो हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीएम कमलनाथ के साथ पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह 'विजन रोड मैप 2020-25' के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। विजन डॉक्यूमेंट में सरकार की उपलब्धियों दिखाई गई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष श्री एन. पी. प्रजापति भी मौजूद रहें।



मनमोहन सिंह ने सीएम कमलनाथ का आभार व्यक्त किया और संतोष जाहिर करते हुए कहा कि कमलनाथ प्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। उनका विजन डाक्यूमेंट भी इसी का एक भाग है, जो आने वाले समय में प्रदेश को समृद्ध और शक्तिशाली बनाएगा।



जब हमने कार्यभाल संभाला तब चुनौतियां ज्यादा थी। क्योंकि पिछली सरकार की घोषणाओं का बोझ हम पर आ गया था। उन्होंने कहा कि हमें पिछली सरकार ने खजाना भी खाली करके दिया था। उन्होंने कहा कि यह टेलीविजन की नहीं विजन की सरकार है। किसान कर्ज माफी हमारी प्राथमिकता रही। हमने 365 दिनों में 365 वादे पूरे किए। आज से किसान कर्ज माफी का दूसरा चरण शुरू हो रहा है।



दूसरे चरण में एक लाख तक का कर्ज माफ होगा। रेत खनन की नई नीति लागू है। कई नियमों को हमने सरल किया है। तेंदूपत्ता मजदूरों को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। कन्यादान और वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाई। इंदिरा गांधी सेवा सम्मान की शुरुआत की।

विजन डाक्यूमेंट में ये रहा खास
गांव को सड़क, बिजली और ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।
बेंगलुरू सिलिकॉन सिटी की तरह नई सिलिकॉन सिटी बनेगी।
प्राथमिक शिक्षा में 100% नामांकन और 0% ड्रॉपआउट तय होगा।
गांव-गांव घर-घर में 24 घंटे बिजली, पक्की सड़कें और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा मिलेगी।
सिंचित क्षेत्र का रकबा 40 से 65 लाख हेक्टेयर बढ़ाया जाएगा।
सूक्ष्म सिंचाई 5.27 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 10 लाख हेक्टेयर किया जाएगा।



इसके बाद भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन के स्व. अब्दुल जब्बार को आज मरणोपरांत इंदिरा गांधी समाज सेवा पुरस्कार 2019-20 से सम्मानित किया गया। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और सीएम कमल नाथ ने उनकी पत्नी सायरा बानो को ये सम्मान प्रदान किया।

meena

This news is Edited By meena