Balodabazar के डबल मर्डर केस का खुलासा, लाठियों से घेरकर दोनों बच्चों को उतारा था मौत के घाट

3/23/2022 8:37:22 PM

बलौदाबाजार (कार्तिक साहू): बहुचर्चित डबल मर्डर कांड से पुलिस ने आखिरकार पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों बच्चे घटना वाले दिन घर से बाहर खेल रहे थे। तभी ये आम खाने पहुंचे जहां पर जिनके द्वारा आम के पेड़ लगाए गए थे। उनके परिवार के बच्चों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि चारों लोगों ने मिलकर एक बच्चे के सिर पर डंडा मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

दूसरे बच्चे को इसलिए मारा? 

जबकि दूसरा बच्चा जीवित था। जिसे इस घटना के संदर्भ में किसी को जानकारी नहीं दिए जाने के पर छोड़ने की बात कही गई। लेकिन बच्चे के द्वारा इसकी जानकारी परिजनों को देने की बात कहे जाने पर दूसरे बच्चे को भी मौत के घाट उतार दिया। अब इस पूरे मामला पुलिस खुलासा कर चुकी है। पुलिस चार आरोपियों को जल्द कोर्ट के सामने पेश करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News