जांजगीर चांपा में 50 किलो गांजे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट मे पेश करने की तैयारी

1/30/2022 12:16:53 PM

जांजगीर चांपा (प्रेम): जैजैपुर थाना पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त किया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 3 लाख रूपए बताई जा रही है। मुखबिर के मुताबिक क्षेत्र में लंबे समय गांजे की तस्करी हो रही थी। जैजैपुर थाना पुलिस की टीम ने सोननदी पुल के पास चोरभट्ठी-बंसुला मार्ग से गांजा तस्करी करने आए युवकों की घेराबंदी की। पुलिस ने कार्रवाई में आरोपी हेमन्त चन्द्रा, विक्रम चन्द्रा, ओमप्रकाश चन्द्रा और राकेश चन्द्रा को गिरफ्तार किया गिरफ्तार।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20B के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है। 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh