dewas में जमीनी विवाद के चलते पति-पत्नी समेत बच्चों ने पिया जहर, पिता से चल रहा है विवाद

4/18/2022 5:56:25 PM

देवास: जमीनी विवाद (land dispute) के चलते एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदखुशी करने का प्रयास किया। सिविल थाना पुलिस के मुताबिक पति - पत्नी और बेटे और बेटी ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। पिता से ज़मीनी विवाद के चलते बेटे, पुत्रवधु, पोता और पोती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद चारों को उपचार के लिए देवास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें 3 की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। जबकि परिवार का मुखिया सुनील मुकाती गम्भीर हालत है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारी की है।

जमीनी विवाद में पिया जहर

पुलिस के मुताबिक सुनील मुखिया अस्पताल में भर्ती है। पत्नी और बेटे - बेटी के साथ उसका उसके बुजुर्ग पिता रामेश्वर मुकाती से ज़मीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं पुलिस कीटनाशक दवाई पीने की बात कह रही है। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh