Punjab Kesari MP ads

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सपना हुआ साकार, आज से शासकीय सीएम राइज स्कूल में निशुल्क बस सेवा शुरू

Thursday, Aug 01, 2024-07:56 PM (IST)

बुधनी  (अमित शर्मा) : पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार प्राइवेट स्कूल की तरह शासकीय स्कूलों को सीएम राइज स्कूल में तब्दील किए जाने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि इन स्कूलों में प्राइवेट स्कूल की तरह इंग्लिश मीडियम में शिक्षा दी जाएगी एवं जहां सीएम राइज स्कूल है, वहां 40 से 50 करोड़ की लागत से हाईटेक बिल्डिंग भी बनाई जा रही है। इसी के साथ ही इन स्कूलों में भी प्राइवेट स्कूल की तरह बस सुविधा दी जाएगी।

PunjabKesari

इसी तारतम्य में आज बुधनी विधानसभा के रेहटी के सीएम राइज स्कूल में आज से बच्चों के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू की गई। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष मीनाराजेंद्र पटेल एवं सभी पार्षदों प्राचार्य चांदपाल चौहान एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की मौजूदगी में बस को  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चों को तिलक कर बस में बैठाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News