MP के इस ज्योतिर्लिंग में होंगे FREE VIP दर्शन, कलेक्टर ने दिया आदेश, बस करना होगा ये काम
Sunday, Feb 08, 2026-11:35 PM (IST)
Omkareshwar Jyotirlinga VIP Darshan News: देश के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में शामिल ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल की गई है। अब यहां आने वाले भक्त रक्तदान कर नि:शुल्क वीआईपी दर्शन का लाभ उठा सकेंगे। यह व्यवस्था मध्यप्रदेश में पहली बार किसी ज्योतिर्लिंग में लागू की जा रही है।
रक्तदान को मिलेगा बढ़ावा
प्रशासन का उद्देश्य इस पहल के जरिए रक्तदान को प्रोत्साहित करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों की जान बचाई जा सके। श्रद्धालु जैसे ही रक्तदान करेंगे, उन्हें VIP दर्शन की विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी।
मंदिर परिसर में बनेगी स्थायी ब्लड डोनेशन यूनिट
खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने श्रीजी मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि एक माह के भीतर मंदिर परिसर में स्थायी ब्लड डोनेशन यूनिट स्थापित की जाए। इससे श्रद्धालुओं को रक्तदान के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होगी।
लंबे समय से हो रही थी मांग
जय महाराणा रक्तदान समूह भारत, खंडवा सहित कई सामाजिक संगठनों द्वारा इस मांग को लंबे समय से उठाया जा रहा था।
देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों—
तिरुपति बालाजी (आंध्रप्रदेश)
शिर्डी साईं मंदिर (महाराष्ट्र) में पहले से ही रक्तदान के बदले VIP दर्शन की सुविधा उपलब्ध है। इसी तर्ज पर अब ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भी इस सूची में शामिल हो गया है।

