स्वतंत्रता सेनानी शंकरलाल दुबे से जुड़ी स्मृतियों की पुस्तिका का विमोचन

11/17/2019 4:33:52 PM

नरसिंहपुर (रोहित अरोरा): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शनिवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री शंकरलाल दुबे की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने की।

PunjabKesari

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नर्मदा में जमकर रेत का उत्खनन हो रहा है। यह 15 साल पुराना रोग है जो इतनी आसानी से ठीक नहीं होगाl भारतीय डाक विभाग मध्यप्रदेश परिमंडल द्वारा 2 अक्टूबर को स्व. श्री शंकरलाल दुबे के सम्मान में विशेष आवरण जारी किया गया था।

PunjabKesari

वहीं इस मौके पर अतिथियों ने स्व. श्री शंकरलाल दुबे से जुड़ी स्मृतियों, छाया चित्रों, पत्रों को संकलित कर एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। नर्मदा संगीत भारती एवं कलापथक दल ने रघुपति राघव, वैष्णव जन के भजन गायन भी किया गया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News