उमरिया, खजुराहो में जमी बर्फ, पचमढ़ी में रात का पारा पहुंचा -2.0 डिग्री

12/31/2018 11:59:16 AM

भोपाल: प्रदेश में सर्दी अब जानलेवा होती जा रही है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। प्रदेश में सर्दी जानलेवा हो चुकी है। रविवार की रात पचमढ़ी का तापमान माइनस 2.0 तक पहुंच गया। 12 से ज्यादा शहरों में पारा 4.0 से नीचे रहा। वहीं उमरिया और खजूराहो में रात का पारा 1.0 के पास पहुंचने से पेड़ की पत्तियों पर ओस ने बर्फ का रूप ले लिया।


 
प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप इस प्रकार समझा जा सकता है कि खरगोन और अशोकनगर जिले में सर्दी के कारण दो लोगों की मौत हो गई। कसरावद बस स्टैंड के खुले परिसर में रविवार सुबह 60 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव लावारिस हालत में मिला। बुजुर्ग भीख मांगकर गुजारा करता था। वहीं अशोकनगर जिले के चंदेरी कस्बे में भी शनिवार रात पिछोर रोड पर एक युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर कोई गर्म कपड़ा नहीं था। रविवार को सागर इंदौर और भोपाल को छोड़कर अधिकांश जगहों पर शीतलहर जारी रही। ज्यादातर जिलों का पारा 6.0 के नीचे ही रहा। 

 



 

इन जिलों में पाला पड़ने की उम्मीद

मौसम विभाग द्वारा राजगढ़, सीहोर, सिवनी, बालाघाट, देवास, शाजापुर, उज्जैन, उमरिया, मंडला, दमोह, छतरपुर और ग्वालियर में पाला पड़ने की उम्मीद जताई गई है। 

 



भोपाल में कुछ राहत

राजधानी भोपाल में रात और दिन के तापमान में बढ़त देखी जा रही है। रविवार की रात का तापमान 1.6 .0 की बढ़त के साथ 6.8 .0 पर पहुंच गया जो की सामान्य से 3.8 .0 कम था। वहीं दिन का तापमान भी 1.3 .0 बढ़कर 23.9 .0 हो गया।


 

इन जगहों पर रहा न्यूनतम तापमान 

खजुराहो 1.0, उमरिया 1.0, दतिया 2.2, नौगांव 2.4, दमोह 2.6, बैतूल 2.7, उज्जैन 2.50, ग्वालियर 3.60, राजगढ़ 3.60, जबलपुर 3.80, और रीवा में 2.8 डिग्री न्यूनतम तापमान मापा गया। 


 

सागर में भी राहत 

वहीं पिछले दो दिनों से सागर में ठंड से ठिठुर रहे लोगों को राहत मिली है यहां दिन का तापमान अधिकतम 23.9 और रात का तापमान न्यूनतम 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।   

Vikas kumar

This news is Vikas kumar