नाबालिग को घुमाने ले गए दोस्त, नशा दिया और फिर किया गंदा काम, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

1/22/2021 1:18:36 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में एक बार फिर एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस बार आरोपियों ने लड़की को नशे का डोज देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।


आईजी हरिनारायणचारि मिश्र के मुताबिक, स्कीम-78 निवासी 15 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर गजनी उर्फ गोलू ठाकुर, अमन वर्मा, बिंदु दीदी उर्फ मीनू व अन्य के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और नशे की लत लगाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। माता-पिता के साथ थाने पहुंची छात्रा ने एसआइ प्रियंका शर्मा को बताया कि 14 नवंबर को गजनी और अमन उसे घुमाने के बहाने ले गए और कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। नशे की हालत में स्कीम-78 स्थित होटल स्काय इन ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ब्लैकमेल कर युवती के साथ शोषण करने लगे।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Indore, gangrape, drugs, minor girl, rape, Indore police

आरोपी दो दिन बाद युवती को एक बिंदु दीदी के घर लेकर गए। वहां दो लड़के ड्रग ले रहे थे। आरोपियों ने वहां छात्रा को भी नशा करवाया। नशे की हालत में होटल लेकर गए और दोबारा दुष्कर्म किया। तीन दिन दुष्कर्म करने के बाद उसे घर छोड़ गए। छात्रा को ड्रग की लत लग चुकी थी। आरोपी उसे डोज देने के बहाने दुष्कर्म करने लगे थे। 31 दिसंबर को भी दोनों आरोपी बिंदु के घर लेकर गए। वहां तीन लड़के पाउडर ले रहे थे। आरोपी ने छात्रा को नशा करवाया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Indore, gangrape, drugs, minor girl, rape, Indore police

उज्जैन से ड्रग खरीदते थे आरोपी ...
छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे ड्रग सप्लाई करने के लिए कहा था। उसे बताया था कि वह उज्जैन से ड्रग खरीदकर बच्चों को बेचते हैं। बिंदु भी उनके गिरोह में शामिल है। आरोपितों ने यह भी बताया कि स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी तादाद में उनसे ड्रग खरीदते हैं। पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर गुरुवार सुबह तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस अब सप्लायर और खरीदारों की तलाश में छापे मार रही है। सजा के लिए कोर्ट के समक्ष छात्रा के बयान भी दर्ज करवाए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News