अटलजी के निधन पर शोक की लहर, पुरुषों ने मुंडन, महिलाओं ने केश अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

8/17/2018 6:55:01 PM

बैतूल : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरे देश में गम का माहौल है। शहर में अटल सेना के पुरुष कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करने के लिए मुंडन करवाया, वहीं महिलाओं ने अपने केश कटवाकर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।



संस्था के संयोजक राजेंद्र सिंह के मुताबिक उनकी संस्था के लोगों ने अपने आदर्श को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुंडन करवाने का निर्णय लिया। शहर के मोक्ष धाम में पांच पुरुषों ने मुंडन करवाया और पांच महिलाओं ने केश दान किए।



दरअसल, अटल सेना नामक यह सामाजिक संस्था 15 साल पहले शुरु हुई थी। संस्था के संयोजक का कहना है कि वे अटलजी से मिलकर इतना प्रभावित हुए थे कि उन्होंने वापस आकर संस्था का नाम उनके नाम पर रख दिया था। उनके लिए अटल जी का निधन मानो एक युग का अंत है।

Prashar

This news is Prashar