सात फेरे लेने वाले पति पत्नी की एक साथ निकली शव यात्रा, दम्पति की अंतिम यात्रा देख लोगों के आखों से निकले आंसू

5/7/2022 5:41:06 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): 2022 की 7 तारीख को 7 रहने की कसमें खाने वाले 7 और जन्मों तक साथ रहने का वादा करने वाले एक दम्पत्ति की अब एक 7 अंतिम शव यात्रा निकली। दरअसल अग्निकांड हादसे में ये सब 7 मई को इंदौर की स्वर्ण बाग कॉलोनी में हुआ। यह हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ था। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। इसमें किराए पर रहने वाले दंपती की भी दम घुटने से मौत हो गई। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर 2 बजे घर लाया गया। इसके बाद दोनों की शव यात्रा एक साथ निकाली गई। इसे देख पूरी कॉलोनी का माहौल गमगीन हो गया।

दम घुटने और जलने से मरे सात लोग

पुलिस के मुताबिक मृत दंपती ईश्वरसिंह, नीतूसिंह सिसौदिया और गौरव की मौत दम घुटने से हुई है। जबकि आकांक्षा, आशीष और दो अन्य पूरी तरह से जल चुके थे। सभी का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। भीषण हादसे में सात लोगों की मौत और 9 घायल हुए हैं। घायलों से मिलने मंत्री तुलसी सिलावट एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इधर कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि पूरी कॉलोनी अवैध है। इसकी जांच की जाएगी। इस मामले में प्रशासन और पुलिस की रिपोर्ट भी ली जाएगी।  

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh