पूर्व विधायक की शादी में जमकर चली गोलियां, पुलिस बनी मूकदर्शक

2/21/2019 2:14:56 PM

भिंड: सरकार द्वारा आम आदमी को हथियार का लाईसेंस आत्मरक्षा के लिए दिया जाता है, लेकिन लोग बंदूक का इस्तेमाल मनोरंजन और शक्तिप्रदर्शन के लिए करते हैं। शादियों में कई घटनाओं के बावजूद हर्ष फायर के मामले रुक नहीं रहे हैं। कानून को ताक पर रखकर कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे की शादी में बारातियों ने जमकर हर्ष फायर किए। लेकिन पुलिस के कानों तक इन गोलियों की गूंज नहीं पहुंच सकी।



 

दरअसल चम्बल में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायर एक परंपरा बन चुकी है। यही वजह है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे की शादी में जमकर हर्ष फायर किए गए। कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे की शादी का बुधवार रात कार्यक्रम था। बारात बरोही के लाडमपुरा गांव कांग्रेस नेता वीरेंद्र डी शर्मा के यहां पहुंची थी। लोग अपने चहेते पूर्व विधायक की बारात में नाच गाकर  जश्न मना रहे थे।
 


 

पुलिस बनी रही मूकदर्शक
बारात जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंची वैसे ही बारातियों का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया। बारातियों ने एक सैकड़ा से अधिक अंधाधुंध हवाई फायर कर दिए। जिससे अन्य बाराती और महेमान दहशत में आ गए। गनीमत रही गोली किसी को लगी नहीं। खास बात यह रही इस बारात में कुछ थाने के थाना प्रभारी भी मौजूद थे। लेकिन रोकने की हिम्मत कौन करता। भले ही ही उनके पूर्व विधायक विधानसभा अटेर का चुनाव हार गए हो, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जो है। जिससे पुलिस भी कार्रवाई करने से बच रही है। हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद जिले में हर्ष फायरिंग पर रोक लगी हुई है। 

 

 

suman

This news is suman