पुलिस से बचने के लिए नदी में कूदा जुए का आरोपी, 36 घंटे बाद मिला शव, बेटे का आरोप पुलिस ने धक्का देकर मारा
3/28/2023 7:49:46 PM

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड में पुलिस से बचने के लिए रविवार को एक जुआरी ने नदी में छलांग लगा दी तैरना न आने के कारण वह डूब गया, जिसका शव पुलिस ने आज बरामद कर लिया। दूसरी ओर मृतक के बेटे का आरोप है कि उसके पिता को पुलिस ने क्वांरी नदी में धक्का देकर मारा है। बेटे का आरोप है कि पुलिस जुए का फड़ लूटने आई थी और पिस्टल से गोली चलाकर डराया धमकाया था। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक मामला रविवार का है जहां अटेर थाने की पुलिस ने मुरैना बॉर्डर से लगे रौंहदा गांव में रविवार दोपहर जुए के फड़ पर दबिश दी थी। जहां पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे दो आरोपी बचने के लिए भाग गए। इनमें से एक आरोपी भूरा सिंह तोमर (50) निवासी पीपरी कूट थाना नगरा, पोरसा जिला मुरैना था। पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह बचने के लिए क्वांरी नदी में कूद गया। उसे तैरना नहीं आता था जिसका शव 36 घंटे बाद आज निकाला गया।
वहीं मृतक के बेटे रवि सिंह तोमर का आरोप है कि उसके पिता की हत्या की गई है। पुलिस ने धक्का देकर उसके पिता को मारा है। वह पिता के साथ अटेर आया था। बीहड़ में क्वांरी नदी के किनारे पहुंचे तो यहां फड़ लगा हुआ था। इतने में बाइक पर सिविल ड्रेस में अटेर थाने के दो जवान आए। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिसवाले फड़ लूटने आए थे। उन्होंने पिता को पकड़कर उनसे पैसे छीने। जब मैंने आवाज लगाई, तो पिस्टल से फायर किया। इसी समय पिता को नदी में धक्का दे दिया। मैं डर कर वहां से भाग आया। इसके बाद पिता को तलाशा। दूसरे दिन नदी की तलहटी से पुलिस द्वारा किए फायर का खोखा भी ढूंढ निकाला। घटना के बाद मुरैना जिले के पिपरी गांव समेत आसपास के कई गांवों में हड़कंप का माहौल है। सैकड़ों लोग भिंड जमा हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप भूरा सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला है। उस पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Panihati Dahi Chida Festival: यहां का विशेष प्रसाद पाने के लिए उमड़ता है भक्तों का हजूम, जानें क्यों

Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को मिलेगा दोहरा मुआवजा, जानिए किसने कितनी रकम का किया ऐलान

Vat Savitri Purnima 2023: पति का बेतहाशा प्यार पाने के लिए आज सुहागिन महिलाएं करें इस तरह पूजा

Powercut : महानगर के इन इलाकों में कल बिजली रहेगी गुल