मौत का घाट बना 'गणपति घाट', 5 दिन में हुए 8 हादसे

12/14/2018 12:23:44 PM

उज्जैन: राऊ-खलघाट फोरलेन स्थित गणपति घाट में गुरुवार सुबह 6 बजे फिर हादसा हो गया। खाद से भरा ट्राॅला घाट उतरते समय अनियंत्रित होकर आगे चल रहे मार्बल से भरे कंटेनर में पीछे से जा घुसा। ट्रॉले के पिचकने से सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक घंटे तक ड्राइवर ट्रॉले में ही फंसा रहा, जिसे मुश्किल से निकाला गया। गणपति घाट में पांच दिन में यह आठवां हादसा है। मौत के घाट के रूप में कुख्यात हो चुके इस घाट में ऐसा कोई हफ्ता नहीं बीता जिसमें यहां दुर्घटना न होती हो।

सड़क निर्माता कंपनी द्वारा बनाए गए तकनीकी त्रुटिपूर्ण ढलान के कारण लगातार हो रहे हादसे के बाद भी इसमें सुधार नहीं किया जा रही है। इसलिए यहां हादसे होते रहते हैं। हादसे के बाद तीन घंटे घाट पर एक लेन पर ही ट्रैफिक चला।  हादसा गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब हुआ। घाट उतरते समय खाद से भरा ट्रॉला क्रं. (जीजे 15 एक्स एक्स 9998) अनियंत्रित होकर आगे चल रहे मार्बल से भरे कंटेनर क्रं. (आरजे 37 डीबी 3936) में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रॉला टकरा कर चकनाचूर हो गया। इस हादसे में ट्रक में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई। 


 

5 दिन में 8 हादसे, 6 घायल 
गणपति घाट में पिछले पांच दिन में 8 हादसे हुए है। जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार रात भी घाट उतर रहा ट्राॅला क्रं. (आरजे 09 जीसी 3470) अनियंत्रित होकर आगे चले रहे ट्रक में जा घुसा। जिसमें ट्राॅला क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं रात में उज्जैन से एक परिवार महेश्वर अपने रिश्तेदार के मकान के उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहे तभी घाट उतरते समय मैजिक क्रं. (एमपी 13 टीए 6268) को ट्राॅला क्रं. (एमपी 09 एचएच 3304) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मैजिक वहीं पलट गया। जिसमें बैठे 9 लोगों को चोट आई थी। 
 

suman

This news is suman