गांधी गोडसे एक युद्ध मूवी का विरोध, कांग्रेस ने जलाया अभिनेता-फिल्म निर्माता का पुतला, कहा- गांधीजी का अपमान हुआ

1/28/2023 2:42:18 PM

नर्मदापुरम(गजेंद्र राजपूत) : राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी-गोडसे एक युद्ध गणतंत्र दिवस को रिलीज हुई। फिल्म का देशभर में विरोध हो रहा है। फिल्म को बंद करने और फिल्म निर्माता, अभिनेता पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। कांग्रेस और NSUI दोनों फिल्म के विरोध में उतर आई है। नर्मदापुरम में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस और NSUI ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। फिल्म अभिनेता शरद सिंह और निर्माता राजकुमार संतोषी का पुतला दहन किया। शरद सिंह के घर के पास विवेकानंद घाट तिराहे पर पुतला दहन और नारेबाजी की गई।

इससे पहले SDOP पराग सैनी को ज्ञापन सौंपा गया। यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रोहन जैन, राकेश लोवंशी ने बताया 26 जनवरी को देश 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा था, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बापू के सम्मान में खड़ा रहा। वहीं इस फिल्म ने देश में माहौल बिगाड़ कर गांधीजी की विचारधारा के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने काम किया। ज्ञापन देते समय नगर अध्यक्ष सत्यम तिवारी,  आफ़रीद खान, बलबीर चौहान, गुलाम मुस्तफा समेत अन्य उपस्थित रहे।

meena

This news is Content Writer meena