बीमार बहन की मदद को आई नाबालिग से गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

9/16/2021 3:02:56 PM

रायसेन(नसीम अली): रायसेन में एक नाबालिग लड़की गैंगरेप का शिकार हो गई। वह बीमार बहन की मदद के लिए  सांची से भोपाल पहुंची थी। गैंगरेप की शिकार नाबालिग ने वापस लौटने के बाद पूरी जानकारी अपने पिता को दी, तब पिता बेटी को लेकर सांची थाने पहुंचा, यहां से उसे रायसेन महिला थाना भेज दिया गया। जहां पुलिस ने 3 आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।



रायसेन महिला थाने में पीड़िता ने बताया कि वह बीमार बहन की मदद के लिए गुनगा गई थी। 12 सितंबर की रात को घर पर कोई नहीं था इसी बीच बहन के 3 पड़ोसी शैतान सिंह लोधी दो साथियों के साथ चंदा मांगने आया था। शैतान और दीपक ने अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। लीला किशन ने उसका वीडियो बना लिया। घटना के बाद पीड़िता रायसेन चली गई। जहां, अपने पिता को आपबीती बताई। पिता बच्ची को लेकर सांची थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता को महिला थाने भेजकर एफआईआर दर्ज कराई। घटना गुनगा थाना जिला भोपाल की थी इसलिए मामला 0 पर दर्ज कर गुनगा थाना भेज दिया है।



गुनगा पुलिस को जो डायरी मिली थी, उसमें शैतान सिंह पर ही रेप का जिक्र था। लेकिन पीड़िता ने कोर्ट में 164 के बयान में बताया कि घटना वाले दिन तीन युवक घर में घुसे थे। इसमें से दो ने उसके साथ गैंगरेप किया था, जबकि तीसरा युवक इस दौरान वीडियो बना रहा था। इस बयान में आधार पर पुलिस ने गैंगरेप की धारा बढ़ाई।

meena

This news is Content Writer meena