MP में कचरे से बनेगी गैस, इंदौर में दूसरा प्लांट शुरू

9/28/2018 11:51:01 AM

इंदौर: नगर निगम ने शहर का दूसरा बायोमिथनाइजेशन प्लांट बनाकर कबीटखेड़ी में तैयार कर लिया है। जिसे जल्द ही शुरु करने की तैयारी है। इस प्लांट में गीले कचरे से प्रतिदिन 600 किलो गैस बनाई जा सकेगी, जिसका उपयोग सीएनजी से चलने वाली  सिटी बसों के लिए किया जा सकेगा। इस प्लांट को बनाने में नगर-निगम ने लगभग 6.25 करोड़ रुपए खर्च किए हैं डेढ़ एकड़ जमीन पर बनाये गये इस प्लांट का उपयोग जरूरत के मुताबिक खाद बनाने में भी हो सकेगा।

इससे पहले भी इंदौर में एक बायोमिथनाइजेशन प्लांट बन चुका है। यह प्लांट चोइथराम मंडी में है। इस प्लांट के द्वारा गीले कचने से बिजली, खाद औऱ गैस बनाई जा रही है। जिसकी काफी तारीफ भी हुई है। इसके बाद ही निगम ने कबीटखेड़ी ट्रीटमेंट प्लांट के पास बायोमिथनाइजेशन प्लांट बनाने का निर्णय लिया था। नगर निगम के कुछ सूत्रों से पता चला है कि जल्द ही प्लांट को शुरु कर दिया जाएगा। इस समय प्लांट में लगाई गई मशीनों की टेस्टिंग की जा रही है। 



इसके अलावा नॉनवेज वेस्ट से गैस बनाने का प्लांट भी इंदौर में लगाया जा रहा है। नगर-निगम ने पीपल्या रीजनल पार्क में बनने वाले इस प्लांट की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अपर आयुक्त के अनुसार अक्टूबर में इस प्लांट का काम शुरु हो जाएगा। इसे बनाने में कुल 8.85 करोड़ का खर्च आएगा। इस प्लांट का निर्माण काम शुरु होने के छह महीनों के अंदर हो जाएगा।

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar