पुलवामा अटैक में शहीद जवानों को गौ सेवकों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

2/14/2022 10:57:49 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले CRPF के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 45 भारतीय सुरक्षा जवान शहीद हुए थे। शहीद भारत माता के वीर सपूत जवानों को छतरपुर के गौ सेवा परिवार के समस्त गौ सेवकों ने हनुमान टोरिया चौराहा पर वंदे मातरम इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी एवं भगवान से प्रार्थना की शहीद जवानों के परिवार जनों को हिम्मत प्रदान करें।

PunjabKesari

इस दौरान गौ सेवा परिवार एवं राष्ट्रीय सनातन वाहिनी के सदस्य- जितेंद्र अनुरागी विशाल विश्वकर्मा (छोटू भाई) राजकुमार वर्मा (बाबू भाई) प्रिंस गुप्ता मिंटू भाई कार्तिक राजा कृष्णा राजा शैली राजा नितिन पांडे जी आदर्श तिवारी एवं रवि राज सिंह उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News