हमारे लिए गहलोत-पायलट दोनों जरूरी, बैठकर निकालेंगे हल- जयराम रमेश, MP की सड़कों को बताया खस्ताहाल, बोले- गड्ढे ही गड्ढे नजर आते है

11/25/2022 1:46:17 PM

खंडवा/खरगोन(निशात सिद्दिकी) : भारत जोड़ो यात्रा के साथ चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने राजस्थान में खड़े हुए सियासी बवाल पर कहा कि कांग्रेस संगठन इस मामले का हल निकालने में लगा हुआ है। अशोक गहलोत के कुछ शब्द अप्रत्याशित है। उसपर मुझे भी आश्चर्य हुआ है। लेकिन हम एक परिवार है और हमें अशोक गहलोत की भी जरुरत है और सचिन पायलट की भी जरूरत है। जयराम रमेश ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में 17 सालों से भाजपा की सरकार है और शिवराज यह कि सड़कों को वाशिंगटन की सड़कों की तरह  बताते है। लेकिन में देख रहा हूं यह सड़के है ही नहीं सड़क की जगह गढ्ढे ही नजर आते है।

राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश करते ही राजस्थान में आपसी फूट देखने को मिली है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के नेता सचिन पायलट पर गद्दारी का आरोप लगाया है। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, अशोक गहलोत हमारे वरिष्ठ साथी है। साथ ही सचिन पायलट हमारे युवा नेता है। दोनों के बीच जो भी मतभेद है वह संगठन स्तर पर निपटाए जाएंगे। संगठन इस मामले का हल निकालने में लगा हुआ है। हमारे लिए अशोक गहलोत भी जरूरी है, और सचिन पायलट भी जरूरी है। लेकिन जयराम रमेश ने अशोक गहलोत की भाषा शैली पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुछ शब्द अप्रत्याशित हैं।

जयराम रमेश ने मध्य प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 77 दिन से वह भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अलग-अलग प्रदेशों से होते हुए मध्य प्रदेश पहुंची है। लेकिन उन्हें अन्य प्रदेशों में सड़क पर इतनी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। मध्यप्रदेश में प्रवेश करने के बाद सड़कों गड्ढे ही गड्ढे देखने को मिले। आज तीसरा दिन है। बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिले की जो सड़क है पूरी तरह से खस्ताहाल है। लेकिन शिवराज सिंह चौहान जो पिछले 17 साल से प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। वह सड़कों को वाशिंगटन की सड़कों की तरह बताते हैं। उन्होंने पिछले 17 साल में कोई विकास नहीं किया।

meena

This news is Content Writer meena