कमलनाथ सरकार का स्थाई हुए कर्मचारियों को तोहफा, 62 की उम्र में होंगे रिटायर

8/30/2019 2:18:55 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने पेंशनर्स के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। कमलनाथ सरकार ने दैनिक वेतन भोगी से स्थाई किए गए कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा दी है। ये कर्मचारी अब दूसरे अधिकारी व कर्मचारियों की तरह 62 साल की उम्र में रिटायर होंगे।


16 हजार कर्माचारी हुए लाभान्वित
दरअसल, कमलनाथ सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के लगभग 16 हजार कर्मचारी लाभान्वित होने वाले हैं। सरकार ने दैनिक वेतन भोगी से स्थाई किए गए कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा दी है। अब ये कर्मचारी भी 62 साल तक अपनी सेवाएं देंगे। 


पेंशनर्स का बढ़ा डीए
कमलनाथ सरकार ने हाल में ही कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के रिटार्यड कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी तक बढ़ा चुकी है। अब इस भत्ते को मिलाकर पेंशनर्स को 12 फीसदी डीए मिलेगा। यह भत्ता 1 जनवरी 2019 से दिया जाना वाला है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar