कमलनाथ सरकार की पुजारियों को सौगात, अब मिलेगा पांच गुना बढ़ा मानदेय

1/22/2019 4:24:11 PM

भोपाल: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों के बाद अब पुजारियों को भी बड़ी सौगात देने का फैसला है। कांग्रेस सरकार ने पुजारियों का मानदेय 5 गुना तक बढ़ाने का फैसला किया है लेकिन पेंशन को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। सूत्रों से पता चला है कि कमलनाथ सरकार इस विषय पर भी विचार कर रही है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि जो पुजारी पहले से ही चुने गए हैं उन्हें पूरा लाफ मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि 'मध्यप्रदेश में मंदिरों के पुजारियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। सरकार शीघ्र ही पुजारियों के मानदेय में पांच गुना तक वृद्धि करने जा रही है। संत पुजारियों एवं धार्मिक स्थलों से संबंधित समस्याओं का निराकरण शीघ्र ही किया जाएगा। सरकार ने अध्यात्म विभाग का गठन किया है। सभी समस्याओं के निराकरण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उसके बाद पेंशन देने पर विचार करेंगे। पहली प्राथमिकता मानदेय बढ़ाना है, इसलिए सरकार का फोकस इस पर है। इसके बाद उन्होंने मंदिरों के रख-रखाव और संरक्षण के लिए अनुदान दिए जाने की बात कही। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar