लाल माता मंदिर में कन्या भोजन का आयोजन, आगर मालवा में है ये अति प्राचीन मंदिर

10/17/2021 5:04:47 PM

आगर मालवा (फहीम कुरेशी): आगर मालवा के बड़ोद में लाल माता मंदिर में कन्या भोजन का आयोजन किया गया। लाल माता मंदिर समिति बड़ौद और सभी धर्म प्रेमी जनता के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ौद नगर की कन्या एवं साथ ही साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी कन्याएं कन्या भोज में सम्मिलित हुई। श्री लाल माता मंदिर समिति और जन सहयोग से यह कन्या भोज पिछले कहीं वर्षों से हर वर्ष किया जा रहा है। जिसमें धर्म प्रेमी बंधुओं का तन-मन और धन के साथ सहयोग प्राप्त होता रहता है। यह लाल माता मंदिर अति प्राचीन मंदिर  है। यहां भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, और पूरे वर्ष इस मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। वहीं नवरात्रि में विशेष तौर पर भक्तों की भीड़ इस मंदिर में देखी जाती है।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari