Punjab Kesari MP ads

रात को पिता बेटी की Kidnapping की शिकायत लेकर थाने पहुंचा, सुबह बेटी ने ऐसा Video जारी किया कि सब रह गए हैरान

Wednesday, Sep 30, 2026-08:51 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह) : उज्जैन के लालबाई-फूलबाई क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया,  जब एक क्रेन चालक अपनी 20 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचा। पिता ने पुलिस को एक संदिग्ध वीडियो दिखाते हुए बेटी के अपहरण की आशंका जताई। युवती से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने युवती की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी बीच अगले दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया।

वायरल वीडियो में युवती और एक युवक नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपना नाम और उम्र बताते हुए दावा किया कि उनका अपहरण नहीं हुआ है और वे अपनी मर्जी से साथ गए हैं। वीडियो में दोनों ने यह भी कहा कि वे जल्द शादी करेंगे और इसके बाद पुलिस तथा परिजनों के सामने खुद पेश होंगे।

वहीं, पुलिस इस वीडियो के बावजूद मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की तलाश में जुटी है। सीएसपी पुष्पा प्रजापति के मुताबिक, पिता की शिकायत पर युवती के गुम होने का मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने तलाश शुरू की है। उन्होंने उन चर्चाओं को भी खारिज किया कि शिकायतकर्ता का पुलिस विभाग से कोई संबंध है। पुलिस का कहना है कि युवती की सुरक्षित बरामदगी के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News