VIDEO: मन में हो श्रद्दा तो भगवान जरूर देते हैं दर्शन, यकीन नहीं तो देख लीजिए

9/16/2018 3:47:45 PM

जबलपुर : कहते हैं कि भक्त के मन में सच्ची श्रद्धा हो तो भगवान भी भक्त को दर्शन देने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ जबलपुर में हुआ जहां इस कहावत का जीता जागता उदाहरण देखने को मिला। यहां नारियल के अंदर एक परिवार को भगवान गणेश ने दर्शन दिए।



ये घटना जिला के दीक्षितपुरा की है। जहां दूबे परिवार के घर में नारियल के अंदर भगवान गणेश ने साक्षात दर्शन देकर सभी को हैरान कर दिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि कुछ पारिवारिक अड़चनों के चलते वे घर में गणपति की स्थापना नहीं कर पा रहे थे। बीती रात परिवार ने जब ऋषि पंचमी की पूजा के दौरान अचानक नारियल को फोड़ा तो सभी हैरान हो गए। नारियल के अंदर भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान थी।



इस बात का पता जैसे ही लोगों को लगा तो दूबे परिवार के घर भक्तों का तांता लगने लगा और सभी साक्षात गणपति का दर्शन कर मन्नतें मांग रहे हैं।

Prashar

This news is Prashar