लू लगने से भगवान हुए बीमार, 15 दिनों तक श्रद्धालुओं को नहीं मिलेंगे दर्शन..

6/24/2021 7:42:47 PM

पन्ना: अभी तक आप ने इंसानो को बीमार होते देखा और सुना होगा मगर अब हम आप को बताते है जहां भगवान भी बीमार होते है पवित्र नगर पन्ना में ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी का प्रसिद्ध मंदिर है। जहां वर्षों पुरानी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ जी सुभद्रा जी और बलभद्र जी को जेष्ट शुक्ल की पूर्णिमा को स्नान हेतु मंदिर के गर्भ गृह से बाहर ला कर एक बड़े से बर्तन में स्नान कराया जाता है। स्नान करने के कारण भगवान को लू और लपट लग जाती है और भगवान बीमार हो जाते हैं।

बीमार होने पर 15 दिनों तक भगवान का जड़ी-बूटी के द्वारा ईलाज भी किया जाता है। इस दौरान भगवान के दर्शन के लिए दूर-दूर से आये भक्त भी बिना दर्शन के लौट जाते हैं। भगवान जगन्नाथ जी को अमावश्या के दिन कच्चे भोजन का प्रसाद ग्रहण करवा कर 3 अलग-अलग रथों में विराजमान करके 9 दिनों की रथ यात्रा रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है।



यह परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है। भगवान को लू लग जाने के बाद दर्शनार्थियों को 15 दिन तक भगवान के दर्शन नहीं होते हैं। भगवान जगन्नाथ जी के बीमारी से ठीक होने के बाद रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है।

 

meena

This news is Content Writer meena