Punjab Kesari MP ads

अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी में महागिरावट, जानिए क्या हैं ताजा रेट

Tuesday, Apr 14, 2026-02:52 PM (IST)

Gold Silver Rate Today: अक्षय तृतीया से ठीक पहले सर्राफा बाजार से राहत भरी खबर सामने आई है। मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के चेहरे खिल गए हैं। खासतौर पर छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर जैसे प्रमुख बाजारों में आज दोनों धातुओं के भाव नरम रहे।

आज के ताजा रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹1,47,260 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,40,250 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। सोमवार के मुकाबले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और ग्राहकों दोनों को राहत मिली है।

अगर छोटे स्तर पर देखें तो 22 कैरेट सोना आज ₹14,025 प्रति ग्राम मिल रहा है, जो कल ₹14,060 था। वहीं 8 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,12,200 हो गई है। 24 कैरेट सोने की बात करें तो इसका रेट ₹14,726 प्रति ग्राम है, जो एक दिन पहले ₹14,763 था।

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी के दामों में भी गिरावट आई है। दो दिन तक स्थिर रहने के बाद आज चांदी ₹5 सस्ती होकर ₹260 प्रति ग्राम पर पहुंच गई है। अगर किलो के हिसाब से बात करें तो आज 1 किलो चांदी ₹2,60,000 में मिल रही है, जबकि 13 अप्रैल को इसकी कीमत ₹2,65,000 थी।

बाजार जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव और मांग में बदलाव के कारण यह गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं आने वाले दिनों में अक्षय तृतीया को देखते हुए बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है, जिससे कीमतों में फिर उछाल आ सकता है। ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News