इंदौर के कमला नेहरु Zoo से आई Good News, शेरनी सुंदरी ने दिया 3 शावकों को जन्म

4/25/2023 4:06:41 PM

इंदौर (गौरव कंछल): इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से मंगलवार को खुशखबरी आई। प्राणी संग्रहालय में मौजूद शेरनी सुंदरी ने 3 शावकों को जन्म दिया। जू प्रबंधन के अनुसार शेरनी और तीनों शावक स्वस्थ हैं। ये तीसरा मौका है जब शेरनी सुंदरी ने शावकों को जन्म दिया है। इसी के साथ प्राणी संग्रहालय में शेर परिवार में कुल 07 सदस्य हो गए हैं।

इंदौर के कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय में शेरनी सुंदरी ने 3 शावकों को जन्म दिया। जू प्रबंधन के अनुसार शेरनी ने तीसरी बार शावकों को जन्म दिया। इससे पहले सुंदरी ने दो शावकों को जन्म दिया था। प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ उत्तम यादव ने बताया कि मां सुंदरी पूरे समय बच्चों के पास ही बनी हुई है और वो काफी अच्छे से शावकों की देखभाल कर रही है।

फिलहाल सभी शावक स्वस्थ हैं और जू प्रबंधन पूरी तरह शावकों और शेरनी की गतिविधियों पर नजर रख रहे है। प्राणी संग्रहालय में खुशखबरी की सूचना मिलते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव प्राणी संग्रहालय पहुंचे और शेरनी सुंदरी और शावकों का हालचाल जाना।

meena

This news is Content Writer meena