कांग्रेस के टिकट पर 3 बार हार चुके गोपाल सिंह इंजीनियर भाजपा में शामिल, CM शिवराज ने दिलाई सदस्यता

5/5/2022 1:19:26 PM

आष्टा(राय सिंह मालवीय): विधानसभा से लगातार तीन बार कांग्रेस के प्रत्याशी रहे गोपाल सिंह इंजीनियर ने आखिरकार हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव के उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

PunjabKesari

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम भोपाल के सी एम हाउस में सम्पन्न हुआ। इस दौरान गोपाल इंजीनियर सहित 4 जिला पंचायत सदस्यों सहित लगभग 100 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सीएम शिवराज सिंह ने सभी को पार्टी का गमछा पहनकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सीहोर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने किया एवं आभार जिला महामंत्री धारा सिंह पटेल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष कृपाल पटाडा, जिला सह कार्यालय मंत्री उमेश शर्मा, आष्टा नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
PunjabKesari

बता दें कि हाल ही में गोपाल सिंह इंजीनियर का ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ फोटो वायरल हुआ था। जिस पर मौजूदा भाजपा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय के पुत्र जितेंद्र मालवीय ने अपने fb अकाउंट पर पोस्ट डालकर तंज कसा था। इस तंज से ऐसा लग रहा है जैसे कांग्रेस नेताओं का भाजपा में आने से भाजपा के पुराने नेता खुश नहीं है। जितेंद्र मालवीय ने लिखा कि अब खच्चर घोड़े फिर रेस में दौड़ेंगेI  इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News