50 साल से ज्यादा उम्र की अविवाहिताओं के लिए सरकार की सौगात

6/11/2018 1:26:57 PM

भोपाल: समाज के सभी वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से एक नया कदम उठाया जा रहा है। अब सरकार 50 से ज्यादा उम्र की अविवाहित महिलाओं को पेंशन देगी। प्रदेश में कल्याणी (विधवा), परित्यक्ता, निराश्रित और बुजुर्ग महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा देने के बाद 50 साल से उम्र की अविवाहिताओं को भी पेंशन दी जाएगी। इसके दायरे में 75 हजार से ज्यादा महिलाएं आएंगी। इन्हें 300 रुपए महीना पेंशन दी जाएगी। योजना लागू करने के लिए सामाजिक न्याय विभाग ने प्रस्ताव तैयार करके वित्त विभाग की राय लेने के लिए भेजा है।

प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए 30 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को सरकार विभिन्न प्रकार की पेंशन देती है। इस दायरे में अभी अविवाहित महिलाएं नहीं आती हैं। इन्हें भी न्यूनतम आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पेंशन देने का प्रस्ताव है।

सबका साथ-सबका विकास: गोपाल भार्गव
सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव का कहना है कि सरकार का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास है। इसी सोच के साथ हमने सभी वर्गों की चिंता की है। कन्या अभिभावक पेंशन हो या फिर निराश्रित या कल्याणी पेंशन, इस दायरे में अविवाहित महिलाएं अभी छूट रही थी। इन्हें भी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए पेंशन देने का प्रस्ताव तैयार किया है। अंतिम निर्णय सरकार के स्तर पर होगा।

suman

This news is suman