नाव हादसा: मृतक महिला के परिजनों को सरकार देगी 4 लाख की आर्थिक मदद

1/9/2021 7:30:11 PM

खरगोन(वाजिद खान): खरगोन के बड़वाह नाव हादसे में मारी गई महिला के परिजनों को सरकार ने 4 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके लिए जिला कलेक्टर ने बडवाह एसडीएम को निर्देश दिए हैं। वहीं हादसे में गायब युवक की तलाश अभी भी जारी है। बता दें कि बडवाह थाना क्षेत्र के नावघाट खेड़ी घाट पर नर्मदा नदी में चुनरी चढ़ाने के दौरान 11 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। जिसमें 9 लोगों को तुरंत बचा लिया गया था। वहीं 2 लोग लापता हो गए थे। जिनमें से गोताखोरों को हिना नाम की एक महिला का शव मिल गया था।

PunjabKesari

बता दें कि शुक्रवार को नर्मदा नदी में नाव हादसा हो गया था। नाव में 11 लोग सवार थे। सभी श्रद्धालु मन्नत पूरी होने के बाद नर्मदा माता को चुनरी चढ़ाने गए थे। मौके पर पहुंची बड़वाह पुलिस ने स्थानिय लोगों की मदद से 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था लेकिन दो लोग गायब हो गए थे। नाव में सनावद, बड़वाह और महू की 8 महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे। नाव पलटने पर 9 लोगों को गोताखोरों द्वारा सुरक्षित निकाला गया था।

PunjabKesari
वहीं नाव में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। रेस्क्यू किये गए सभी लोग सुरक्षित हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही खरगोन एसपी शीलेंद्र सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे थे। उनकी देख-रेख में राहत और बचाव कार्य किया गया।

PunjabKesari

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस नाव हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि- खरगोन में नर्मदा नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में कई भाई-बहनों के लापता होने का दुखद समाचार मिला। प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। ईश्वर से सबके सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News