राज्यपाल मंगूभाई पटेल एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे पन्ना, पन्ना टाइगर रिज़र्व की सैर का उठाया आनंद

2/20/2022 4:17:38 PM

पन्ना (टाइगर खान): मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल एक दिवसीय दौरे पर आज पन्ना पहुंचे। उन्होंने सुबह पन्ना टाइगर रिज़र्व की सैर का आनंद उठाया। बाद में उन्होंने मडला के रिस्पांसबिल सोविनियर परियोजना एवं सह उत्पादन केंद्र का अवलोकन किया। राज्यपाल ने यहां पर सिलाई मशीनों और प्रिंटिंग प्रेस को देखा। उन्होंने महिलाओं की ओर से संचालित इस प्रोजेक्ट की सराहना की।

पन्ना के बाद खजुराहो रवाना हुए राज्यपाल 

इस बीच उनके साथ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, खनिज एवं श्राम मंत्री बृजेन्द्र सिंह, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव शिवशेखर शुक्ला और पन्ना कलेक्टर संजय कुमार भी उपस्थित थे। बाद में तकनीकी सहयोग संस्था पशु पक्षी की और से अतिथियों को रिस्पॉन्सिबिल सोविनियर परयोजना सह उत्पादन केंद्र द्वारा बनाया गए उत्पादों को अतिथियों को भेंट किया गया। राज्यपाल उसके बाद खजुराहो के लिए रवाना हो गए।

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh