राज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे बाबा महाकाल की शरण, परिवार समेत भस्म आरती में हुए शामिल

4/14/2022 6:24:07 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा परिवार सहित भस्म आरती में शामिल हुए। मनोज सिन्हा अपने परिवार के साथ उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। सुबह 4:00 बजे सर्किट हाउस से सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां करीब 2 घंटे तक रहे आरती दर्शन करने के बाद परिवार के साथ में गर्भ गृह में जल व दूध अभिषेक किया। पूजन अर्चन पंडित महेश पुजारी द्वारा किया गया। वही महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से राज्यपाल को स्मृति चिन्ह, प्रसाद, दुपट्टा भेंट किया गया।

meena

This news is Content Writer meena