गोविंद सिंह बोले- न तो सिंधिया को चैलेंज माना है और न मानूंगा, वे तो एक साधारण कार्यकर्ता से हार गए थे

4/29/2022 2:30:36 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): मध्य प्रदेश कांग्रेस ने डॉ गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाकर एक नई जंग का ऐलान कर दिया है। देखा जाए तो गोविंद सिंह को ज्योतिरादित्य की कमी पूरी करने के लिए यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस गोविंद सिंह के माध्यम से ग्वालियर-चंबल में जमीन मजबूत करेगी और 2023 के चुनावों के लिए तैयारी के साथ मैदान में उतेरेगी। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या गोविंद सिंह सिंधिया की कमी पूरी कर पाएंगे। क्या कांग्रेस को गोविंद सिंह से फायदा होगा। हालांकि इन सवालों के जबाव तो समय के साथ खुद ब खुद मिल जाएगें फिलहाल गोविंद सिंह ने ज्योतिरादित्य पर बना बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वे न तो सिंधिया को चैलेंज माने और न ही मानते हैं।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला किया और कहा कि इस अंचल में सिंधिया को कभी न चैलेंज के रूप में माना है और ना कभी मानूंगा। अगर सिंधिया इतने बड़े होते तो एक साधारण कार्यकर्ता से इतनी बुरी तरह नहीं हारते। सिंधिया को सिर्फ उन लोगों ने चैलेंज माना है जो उनकी चरण वंदना करते हैं। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि आजादी के बाद कोई भी श्रीमंत महाराज नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News