पहली ही परीक्षा में CM मोहन यादव हुए पास, MP में कांग्रेस का आखिरी दुर्ग भी ढहा!

Tuesday, Jun 04, 2024-03:53 PM (IST)

भोपाल। (विनीत पाठक): लोकसभा चुनाव के परिणामों में मध्य प्रदेश में मिशन 29 फतह करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पंजाब केसरी पर कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के कुशल संगठन की जीत है। सीएम मोहन यादव ने कहा की एक बार फिर से माननीय नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस मौके पर सीएम ने कांग्रेस पर भी तंज़ कसा। आपको बता दें की मध्य प्रदेश में भाजपा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। मुख्यमंत्री का कहना है कि भाजपा की धीरे-धीरे अभी और सीटें बढ़ेंगी।

बीजेपी ने एमपी में क्लीन स्वीप का रखा था लक्ष्य..

भाजपा ने मध्य प्रदेश में सभी 29 सीट जीतने का लक्ष्य रखा था। ताजा रुझानों में अपने लक्ष्य की तरफ भाजपा बढ़ते हुई नजर आ रही है और कमलनाथ के किले में भी बड़ी बढ़त भाजपा ने बनाई हुई है। छिंदवाड़ा में भी कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ भाजपा प्रत्याशी से काफी पीछे चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा नेतृत्व ने मध्य प्रदेश की कमान मोहन यादव को सौंप दी थी। इसके बाद मोहन यादव के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकसभा चुनाव को लेकर थी। मुख्यमंत्री ने भी पूरे प्रदेश में चुनावी रैलियां की थीं।

PunjabKesari एमपी में भाजपा पहली बार सभी 29 सीट पर जीत रही है।

मोहन यादव के कमान संभालने के बाद मध्य प्रदेश में भाजपा पहली बार सभी 29 सीटों पर जीत रही है और छिंदवाड़ा में भी इस बार भाजपा जीत रही है। सीएम मोहन यादव ने 6 महीने पहले ही सत्ता की बागडोर संभाली थी और एमपी की सभी सीटों पर पहुंचकर चुनाव प्रचार भी किया। सभी 29 सीट जीतने का लक्ष्य रखा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News