अजब प्रेम की गजब कहानी: लड़की ने लड़की का किया अपहरण, शादी की जिद पर अड़ी

9/4/2019 3:22:15 PM

अलीराजपुरा: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में प्रेम प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की को बालिग लड़की से प्यार हो गया है। प्यार इस हद तक पहुंच चुका है कि नाबालिग युवती को बालिग युवती भगाकर ले गई। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मामला अलीराजपुर जिले के पानगोला गांव का है। उदयगढ़ थाने में एक शिकायत आई थी कि एक बालिग लड़की नाबालिग लड़की को भगा ले गई है। पुलिस जांच शुरु हुई तो जल्द ही दोनों लड़कियां पकड़ी गई। बालिग लड़की ने कहा कि वह नाबालिग लड़की से प्यार करती हैं और उसी से शादी करेंगी। वहीं नाबालिग लड़की ने भी उसी लड़की से शादी करने की जिद की जो उसे भगा ले गई थी। हालांकि नाबालिग लड़की को छोड़ दिया गया है और बालिग लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में रखा है।



वहीं उनके परिजनों का कहना है कि दोनों लड़कियों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एक साल पहले भी घर से भाग गई थीं। लेकिन तब पंचायत ने दोनों पर दंड लगाकर मामले को सुलझा लिया था। अब दो महीने पहले दोनों लड़कियां एक बार फिर भाग गईं जिन्हें मंगलवार को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बालिग लड़की के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।

लड़कों की तरह रहती है बालिग लड़की
दरअसल, जिस लड़की पर नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने का आरोप है वो लड़के की तरह रहना पसंद करती है। वह लड़कों की ही तरह पैंट-शर्ट और जींस पहनती है। वहीं वो लड़कों की तरह हेयर स्टाइल भी रखती है. यही नहीं, उसका रहनसहन वह बातें करने का ढंग भी हूबहू लड़कों की तरह है।

 

 

meena

This news is Edited By meena