विदाई से दूल्हे के भाई की हत्या, डीजे बजाने और घराती के घर में घुसने को लेकर हुआ था विवाद

5/18/2022 12:03:43 PM

रीवा (सुभाष मिश्रा): रीवा में दुल्हन की विदाई के पहले ही मातम छा गया। दरअसल सड़क पर सो रहे दूल्हे के भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिससे बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक संदेही को गिरफ्तार किया है। घटना मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी शाहपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक का डीजे बजाने को लेकर दुल्हन पक्ष के परिजनों के बीच झगड़ा हुआ। 

डीजे और घराती के घर में घुसने को लेकर हुआ था विवाद

मऊगंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में सोमवार की रात साकेत परिवार में बारात आई हुई थी। जिसमें दूल्हे के बुआ के लड़के ने डीजे में गाना बजाने को लेकर घराती पक्ष से विवाद हुआ। इसके बाद वहां पर विवाद को किसी भी तरह शांत कराया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही दूल्हे के भाई ने दुल्हन के घर में प्रवेश करने को लेकर फिर से दुल्हन के भाई से विवाद हो गया, काफी समझाइश के बाद मामले को शांत कराया गया। तब दूल्हे का भाई देर रात सोने चला गया। इस बीच सड़क में सोते समय देर रात तकरीबन 2:00 बजे किसी ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh