शादी में भी सियासी रंग, दूल्हे ने रचाई कांग्रेस के नाम की मेहंदी

6/27/2020 5:50:24 PM

इंदौर(गौरव कंछल): आमतौर पर शादी से पहले मेहंदी की रस्म में दुल्हन-दूल्हा एक दूसरे के नाम की मेहंदी अपने हाथों में रचाते हैं लेकिन इंदौर में एक दूल्हे की कांग्रेस के लिए गजब की दीवानगी देखने को मिली है। यहां दूल्हे ने अपने हाथों पर (विधानसभा उपचुनाव 2020) “Vote For Congress” के संदेश के साथ के कांग्रेस के समर्थन में मेहंदी रचाई।

जानकारी के अनुसार, दूल्हे का नाम राहुल राजपुरोहित है जो कि कालानी नगर इंदौर निवासी है। राहुल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में बहुत जल्द विधानसभा की 24 सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। इसे लेकर जहां बीजेपी- कांग्रेस आमने सामने हैं, वहीं जनता में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 

 

meena

This news is Edited By meena