गुजरात पुलिस कसेरा दंपत्ति को लेकर रतलाम पहुंची, घर पर की ढाई घंटे तक हुई छानबीन

3/20/2021 7:29:10 PM

रतलाम (समीर खान): गुजरात में नकली नोट खपाते पकडे गए। कसेरा दंपत्ति को गुजरात पुलिस शनिवार को रतलाम लेकर आई। गुजरात पुलिस यहां रतलाम पुलिस के साथ आरोपियों के घर जांच करने गई। पुलिस छानबीन में आरोपियों के कई बैंक अकाउंट सामने आए है। जिनकी जांच की जा रही है। शनिवार दोपहर लगभग 12.15 बजे गुजरात पुलिस 10 लोगों की टीम के साथ रतलाम पहुंची। यहां पर गुजरात से आई जांच टीम ने रतलाम पुलिस के साथ मिलकर राहुल कसेरा और उनकी पत्नी मेघा कसेरा के घर जाकर छानबीन की। लगभग ढाई घंटे की छानबीन के बाद लगभग 3 बजे माणकचौक थाने पहुंची।



गुजरात पुलिस यहां आरोपियो को साथ लेकर आई थी और आरोपियों के साथ उनके घर और गोदाम दोनों ठिकानों पर गई थी। जांच अधिकारी भुज थाना प्रभारी एआर झाला ने बताया कि ठगे जाने के बाद वे ठगों से ही से सस्ता सोना खरीदने की फिराक में आरोपी पति-पत्नी भुंज गए थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। व्यापारी राहुल कसेरा चौथी बार भुज गया था। जबकि पति-पत्नी एक साथ पहली बार गये थे। भुज थाना प्रभारी एआर झाला ने बताया कि गुजरात पुलिस यहां कुछ बिन्दुओं पर छानबीन करने आई है। हालांकी जांच अधिकारी ज्यादा कुछ बताने से बचते रहें। जांच में आरोपी के बैंक अकाउंट एसबीआई, कैनरा, बैंक ऑफ बडोदा एवं एचडीएफसी में होना पाया गया। इनकी जानकारी के लिए जांच अधिकारी ने बैंक से भी संपर्क किया। संभव है कि इस मामले में और लोगो के नाम भी सामने आ सकते है।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari