ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया, भोपाल में थोडी़ राहत

12/25/2018 2:24:00 PM

ग्वालियर: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश को कंपा कर रख दिया है। ग्वालियर-चंबल संभाग को छोड़कर बाकी प्रदेश में बीते 24 घंटों में कड़ाके सर्दी से कुछ राहत मिली है। बीते करीब 15 दिनों से 10 डिग्री से नीचे चल रहा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री को पार कर गया है। लेकिन सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही शीतलहरें अभी भी पूरे राज्य को कंपा रही हैं। रीवा संभाग का भी कुछ यही हाल है उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पडने के कारण यहां पर भी गलाने वाली हवाएं चल रहीं हैं।
   

पूर प्रदेश में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में 11.4 और इंदौर में 14.0 दर्ज किया गया। छतरपुर और खजुराहो में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में दिसंबर माह में इतनी कड़ाके ठंड आठ साल बाद पड़ी है। 


 

वहीं प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाली जबलपुर में भी न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक जबलपुर में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। इस पूरे हफ्ते न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से ऊपर बना रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

बता दें कि, प्रदेश के संभागों में सबसे ठंडे क्षेत्र शहडोल, रीवा, इंदौर और ग्वालियर रहे हैं जहां शीतलहर की आशंका भी व्यक्त की गई है। करीब 51 ट्रेनें 10 घंटे से लेकर 12 घंटे की देरी से चल रही हैं। इस वजह से लोगों की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं रेलवे स्टेशनों पर लेटलतीफी के कारण मुसाफिरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar