ग्वालियर: AAP का कुनबा बढ़ा, भाजपा-कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ...

5/27/2023 7:27:53 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन) : मध्य प्रदेश में नजदीक आते विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश की राजनीति के पावर सेंटर ग्वालियर में इस तपन को और बढ़ा दिया है आम आदमी पार्टी की सक्रियता ने। जहां वार्ड 20 अध्यक्ष एवं बड़े भाई राजू कुशवाह के नेतृत्व में आज सैकड़ों युवाओं ने भाजपा और कांग्रेस को छोड़ कर आम आदमी पार्टी का हाथ थामा। मनीक्षा सिंह तोमर ने बताया ग्वालियर पूर्व विधानसभा को एक खूबसूरत विधनसभा बनाना है, यही संकल्प के साथ आज सभी युवाओं ने सदस्यता ग्रहण करवाई।

मनीक्षा सिंह ग्वालियर पूर्व विधानसभा से आम आदमी पार्टी की दावेदार भी है और आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भी है। मनीक्षा सिंह ग्वालियर पूर्व विधानसभा से आम आदमी पार्टी की दावेदार भी है और आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भी है।

इस मौके पर यूथ प्रदेश अध्यक्ष विक्रम लोधी, जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, भानु परिहार प्रदेश प्रवक्ता, महिला जिला अध्यक्ष शीला आर्य, राहुल गौर लोकसभा अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजू भदौरिया, यूथ सह सचिव गौरव शर्मा, वार्ड अध्यक्ष 21 सुनील भदौरिया एवम अन्य साथी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

meena

This news is Content Writer meena