ग्वालियर नगर निगम ने मकान की नीलामी कर वसूले रुपये, जानिये क्या है पूरा मामला

2/19/2022 6:01:12 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): नगर निगम ने कुछ दिन पहले शिंदे की छावनी स्थित शांति देवी भार्गव के मकान पर विज्ञापन प्रकाशित करने के एवज में गड़बड़ी पाई थी। जांच के बाद मकान मालिक पर 31,38,670 रुपए की वसूली निकाली गई थी। लेकिन मकान मालिक ने यह राशि जमा नहीं की। इसके बाद ग्वालियर नगर निगम ने मकान को कुर्क कर नीलाम कर दिया है।

मकान की एक करोड़ से ज्यादा की लगी बोली

सिटी सेंटर स्थित नगर निगम के मुख्यालय में अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता की मौजूदगी में 7 बोलीदारों ने इस मकान की बोली लगाई। इसमें सबसे ज्यादा बोली शिंदे की छावनी के रहने वाली गिरिजा शर्मा ने 1 करोड़ 20 लाख 5 हजार रुपए लगाई। इसके बाद कोई बोलीदार सामने नहीं आया। अपर आयुक्त ने उक्त बोलीदाता को 21 फरवरी तक 25 फीसदी राशि निगम कोष में जमा करने के निर्देश दिए। वहीं गुप्ता ने दावा किया कि विज्ञापन शुल्क की वसूली के लिए मकान नीलामी का यह  मध्य प्रदेश का संभवत: पहला मामला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News