ग्वालियर में युवक ने की आत्महत्या, जनकगंज पुलिस पर लगे प्रताड़ना के आरोप

Thursday, Mar 28, 2024-05:20 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। जनकगंज पुलिस ने उसे गांजा तस्करी के शक में उठाया था हालांकि देर रात पूछताछ के बाद छोड़ भी दिया। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। परिजनों ने पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि जनकगंज थाना पुलिस ने कल बुधवार रात राजेश कुमार धौलपुरिया नाम के युवक को गांजे का कारोबार करने के शक में उठाया था।  देर रात 2 बजे छोड़ने के बाद घर आ कर उसने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने जनकगंज थाना पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि केस दर्ज करने की धमकी देकर पुलिसवालों ने 25 हजार रुपए लिए तब राजेश को छोड़ा था। गंभीर आरोप लगाते हुए परिजनों ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News