हमास एक आतंकवादी संगठन- दिग्विजय सिंह, कांग्रेस की सरकार बनते ही महाकाल मंदिर में निशुल्क दर्शन कराने की घोषणा की

10/12/2023 12:43:56 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता व  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। दिग्विजय सिंह ने घोषणा की है कि यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो महाकाल मंदिर में मंदिर समिति द्वारा महाकाल में दर्शन शुल्क 750 रुपए की व्यवस्था की गई थी उसे लेकर खत्म करके निशुल्क व्यवस्था का कानून बनाएंगे। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी कहा है कि हम पूरे तरीके से निशुल्क दर्शन के लिए कानून बनाएंगे। दोनों ही नेता बुधवार को गौ माता बचाओ यात्रा के समापन अवसर पर शिप्रा तट पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।

बता दें कि बुधवार को षटदर्शन संत समिति द्वारा महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा नेतृत्व में गौ माता बचाओ यात्रा 26 सितंबर को चित्रकूट से प्रारंभ होकर उज्जैन पहुंची है। इस यात्रा के समापन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने महाकाल मंदिर में गर्भगृह दर्शन व्यवस्था में 750 रुपए की राशि लेने को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 750 रुपए लगने वाला शुल्क को लेकर कमलनाथ और जयवर्धन सिंह भी बोल चुके हैं कि लगने वाली राशि को लेकर क़ानून बनाएंगे। इजरायल और हमास के बीच चल रहे विवाद को लेकर कहा कि कांग्रेस हमेशा से आतंकवादी गतिविधियों हिंसा के खिलाफ रही है। हमने कभी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया है। लेकिन हमास को हम आतंकवादी संगठन कह सकते हैं। हम उनका समर्थन कभी नहीं करेंगे।

meena

This news is Content Writer meena