लुटेरी दुल्हनों की करतूत, शादी के दो महीने बाद घर से 7 लाख के जेवर 8 लाख कैश लेकर फरार

4/3/2021 12:42:35 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में दो लुटेरी दुल्हन की कहानी सामने आई है। दोनों युवतियां उज्जैन की रहने वाली बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सगी बहनें बनकर दोनों ने करीब 3 महीने पहले कपड़ा व्यवसायी के दो भाइयों से शादी कर ली। लेकिन शादी के दो महीने बाद दोनो बहनें घर से 8 लाख रुपए के गहने और करीब 7 लाख नकद लेकर रफूचक्कर हो गईं।

PunjabKesari, न

पीड़ित व्यवसायी ने ग्वालियर के बिलौआ थाना में दोनों बहूओं, उनके भाई संदीप और रिश्ता करवाने वाले सहित अन्य 6 लोगों पर FIR दर्ज कराई है। व्यवसायी का कहना है कि शादी के समय हमें बताया गया, कि सगी बहनों के माता-पिता की मौत हो चुकी है। पीड़ित ने बताया कि शादी कराने के नाम पर लड़की पक्ष द्वारा 7 लाख रुपए लिए गए थे। जांच में पता चला है कि एक दुल्हन का पहले से ही एक बेटा भी है। उज्जैन में दोनों बहनों के खिलाफ पहले से ही शादी को लेकर FIR दर्ज है। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Gwalior, married, fraud, case registered

बता दें कि ग्वालियर जिले के बिलौआ थाना क्षेत्र के नागेन्द्र जैन एक कारोबारी हैं। दिसंबर 2020 में उन्होंने अपने छोटे भाइयों दीपक और सुमित जैन की शादी उज्जैन की नंदनी मित्तल व रिंकी मित्तल से की थी। ये रिश्ता दोनों लड़कियों के भाई संदीप मित्तल के सामने तय हुआ था। यह रिश्ता समाज के बाबूलाल जैन ने तय कराया गया था। दोनों लड़कियों को वैश्य बनिया बताया गया। शादी के बाद दोनों करीब 20 दिन तक ससुराल में रहीं, इसके बाद वे मायके चली गईं। वहीं पूरे मामले से पर्दा तब उठा जब जब कई दिन बाद भी वह वापस नहीं आईं। घर वालों को शक हुआ और कमरों की तलाश ली गई तो पता चला कि वह दोनों बहनें घर का पूरा जेवर और 7 लाख नकद लेकर फरार हो गई हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News