आजादी के जश्न में डूबा नरसिंहपुर! हाथों में झंडा लेकर लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोग

8/14/2022 11:43:43 AM

नरसिंहपुर (रोहित अरोरा): देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव (Amrit mahotsav 2022) पूरे देश के साथ साथ मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जा रहा है। इस दौरान नरसिंहपुर में 13 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" अभियान (har ghar tiranga campaign) चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नरसिंहपुर में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

रैली में सरकारी अधिकारियों का लाव लश्कर 

रैली जिला मुख्यालय पर सुभाष पार्क चौराहा, इतवारा बाजार, बाहरी रोड, अष्टांग चिकित्सालय से राम मंदिर से सुनका चौराहा से सिंहपुर चौराहा से सुभाष पार्क चौराहा से होते हुए वापस स्टेडियम ग्राउंड पहुंची। तिरंगा रैली में सीईओ जिला पंचायत सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम राजेश शाह, जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, मुस्लिम महिलायें, नागरिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

पुष्प वर्षा से तिरंगा यात्रा का स्वागत

नरसिंहपुर शहर के विभिन्न मार्गों से निकली पैदल तिरंगा यात्रा (march tiranga yatra) का जगह- जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान जामा मस्जिद कंदेली के सामने से गुजरने पर मुस्लिम भाईयों ने तिरंगा रैली का वेलकम किया। मुस्लिम समाज के लोग हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल हुए।

गाजे- बाजे के साथ निकली रैली

हर घर तिरंगा अभियान (march tiranga yatra 2022) की रैली गाजे- बाजे के साथ नरसिंहपुर शहर के विभिन्न मार्गों से निकली। पूरा शहर तिरंगामय दिखाई दे रहा था। रैली में अपूर्व उत्साह का वातावरण रहा। रैली से पूरा माहौल देशभक्तिपूर्ण हो गया। रैली में लोग उत्साह से नृत्य करते हुए और देशभक्तिपूर्ण नारे लगाते हुए हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे थे। हाथों में तिरंगा लेकर लोग गौरव का अनुभव कर रहे थे। देशभक्तिपूर्ण गीतों की धुन पर रैली में लोग उत्साह के साथ थिरक रहे थे। 

इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय पर सुभाष पार्क चौराहा से पैदल रैली शनिवार को निकाली गई। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकली रैली में हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जन- जन तक पहुंचाया गया। कलेक्टर रोहित सिंह और एसपी विपुल श्रीवास्तव भी हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh