तुरंत प्रभाव से करवाए जाएं नगर निगम चुनाव, HC ने जारी किए आदेश

2/25/2021 4:46:13 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की इंदौर खंडपीठ ने बुधवार को नगर निगम के चुनाव जल्द से जल्द करवाने के आदेश जारी किए हैं।

नगर निगम चुनाव में देरी को लेकर फरवरी 2020 में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान इंदौर खंडपीठ ने आदेश जारी किए हैं। जस्टिस सुजॉय पॉल और जस्टिस शैलेंद्र शुक्ल की युगल पीठ ने मामले की सुनवाई की।

कोर्ट ने अपने आदेश में 3 मार्च तक मतदाता सूची प्रकाशन करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद जल्द से जल्द नगर निगम के चुनाव करवाए जाएंगे। बता दें कि पूर्व पार्षद भारत पारख ने नगर निगम चुनाव में देरी को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Recommended News

Related News