प्रधान आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, थाना में मचा हड़कंप

2/5/2021 11:50:09 AM

झाबुआ(जावेद खान): झाबुआ के काकनवानी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक समसुद्दीन कुरेशी ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है शुक्रवार सुबह सवा 7 बजे प्रधान आरक्षक ने थाना प्रभारी के कक्ष में खुद को बंदूक से गोली मार ली। जहां मौके पर ही आरक्षक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार, समसुद्दीन कुरेशी उज्जैन के बड़नगर के रहने वाले हैं। वे सितंबर 2020 से काकनवानी थाने में पदस्थ थे। आरक्षक की मौत की सूचना परिजनों को दी गई है। वहीं मौके पर मौजूद आलाधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

meena

This news is Content Writer meena