सांसद से वर्चुअल मीटिंग में बोले, अस्पताल में सारी सुविधाएं हैं, दूसरे ही दिन बिन ऑक्सीजन मरीज की हुई मौत

5/8/2021 3:35:16 PM

शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा): मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब बेपटरी हो चुकी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शिवपुरी जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना काल के बावजूद न तो ऑक्सीजन है, और न हीं वहां समय पर इलाज मिल रहा है।

PunjabKesari

जिले के करैरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राधेश्याम नाम के व्यक्ति को लेकर उसके पुत्र पहुंचे। जहां अस्पताल में वीरानी छाई थी। कोई भी डॉक्टर या स्टाफ मरीज को अटेंड करने यहां नही आया। यहां रखा एक आक्सीजन गैस सिलेंडर खाली था। दूसरे का नोजल खोलने कोई साधन नहीं था। आक्सीजन मास्क जमीन पर पड़ा था। यहां की पोल खोलती तस्वीर को मृतक राधेश्याम के परिजनों ने अपने कैमरे में कैद किया। उनका आरोप है कि यहां कुछ व्यवस्था नहीं है। सर, यहां तो आके मरबो है। सिलेंडर होता तो पापा बच जाते। इस हॉस्पिटल में कछु व्यवस्थाए नहीं है सिलेंडर खाली रखा है।

वहीं स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदारों ने सांसद को एक दिन पहले ही वर्चुअल मीटिंग के दौरान बताया कि अस्पताल में पर्याप्त सुविधाए हैं। आक्सीजन गैस सिलेंडर है। भर्ती करने के लिए पलंग है। ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर है। लोगों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। क्रिटीकल स्थिति होने पर जिला अस्पताल भेजा जाता है। इस तस्वीर को देखने के बाद भी जो अधिकारी यहां व्यवस्थाए होने की बात सांसद से कर रहे थे। वह अब इसका जवाब देने तैयार नहीं है। वहीं सवाल यह भी है कि अस्पताल में यदि सब सुविधाएं हैं तो इस व्यक्ति को ऑक्सीजन क्यों नही मिल सकी। क्यों इस व्यक्ति को पलंग नही मिल सका। क्यों इसे देखने डॉक्टर या कोई नर्स नहीं आई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News